- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Vasundhara Raje | BJP President JP Nadda Rajasthan Team List Update: Vasundhara Raje And Bhupendra Yadav Appoints As General Secretary
जयपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वसुंधरा राजे को एक बार फिर भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
- अल्का गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
- नड्डा की टीम में 12 उपाध्यक्ष और 23 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं
(हर्ष खटाना)। भारतीय जनता पार्टी में बड़े फेरबदल हुए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। नड्डा की नई टीम में 12 उपाध्यक्ष 23 राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं। सभी राज्यों को बराबर की हिस्सेदारी मिली है। अनिल बलूनी को चीफ राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
नड्डा की टीम में राजस्थान से चार चेहरे
नड्डा ने अपनी टीम में वसुंधरा राजे सहित राजस्थान से चार नेताओं को जगह दी है। इसमें राजे को पहले की तरह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ ही राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को राष्ट्रीय महामंत्री और डॉ अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
वसुंधरा राजे : ग्वालियर राजघराने की पुत्री राजे को फिर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रहने के साथ ही केंद्र में भी मंत्री रही हैं। साथ ही उनका संगठन में भी लंबा अनुभव है।
भूपेंद्र यादव : भूपेंद्र यादव को राजनीति का धुरंधर खिलाड़ी माना जाता है। चुनावी बिसात बिछाने में माहिर हैं। साल 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव हों या फिर 2014 में झारखंड और 2017 में हुए गुजरात तथा उत्तर प्रदेश के चुनाव, इन राज्यों में बीजेपी के लिए अमित शाह के साथ मिलकर रणनीतिकार की अहम जिम्मेदारी सिंह ने संभाली है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव को कमान सौंपी गई थी।
अलका गुर्जर : राजस्थान भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का गुर्जर पूर्व सांसद नाथू सिंह गुर्जर की पत्नी हैं। 2013 में भाजपा से बांदीकुई से विधायक रही है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रही हैं। इस बार अल्का को टिकट नहीं मिला था।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ : राज्यवर्धन जयपुर ग्रामीण सीट से दूसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं। वे नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहे। पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को हराया था।