- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Rajasthan Udaipur Road Accident: Truck Driver And Cleaner Dies After Being Stuck In Cabin, Two Injured
उदयपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
- हादसे में दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी भी घायल हो गए, उनकी हालत गंभीर है
जिले के कोटड़ा में बेकरिया थाना सर्कल से गुजरने वाले फोरलेन पर शुक्रवार देर रात दो भीषण हादसे हो गया। जिसमें एक हादसे में तीन ट्रेलर और दूसरे में दो ट्रेलर की टक्कर हो गई। 10 मिनट के अंदर ही दोनों हादसे हो गए। अलग-अलग हादसों में दो ट्रेलर के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर है।
हादसा गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे के बीच हुआ। सूचना मिलने पर बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से पिचक गया। दोनों के शव अलग-अलग ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें घंटों की मेहनत के बाद निकाला जा सका। मृतकों के नाम मनोहर सिंह और रंजीत सिंह बताए जा रहे हैं।
वहीं, दो लोग घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद वाहनों को एक तरफ से निकाला गया। धीरे-धीरे ट्रेलरों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया।