- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 24 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कल बीएसई 65 अंक नीचे 37,668 पर और निफ्टी 21 अंकों की गिरावट के साथ 11,131 पर बंद हुआ था।
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 3.16 फीसदी की गिरावट के साथ 353 अंक नीचे 10,833 पर बंद हुआ था
कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में भारी बिकवाली है। बीएसई 837.10 अंक नीचे 36,831.32 पर और निफ्टी 237.20 पॉइंट नीचे 10,894.65 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फाइनेंस के शेयर में है। शेयर 5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसके अलावा इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में 4-4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।
बढ़ने वाले शेयरों भारती इंफ्राटेल का शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में आज ऑटो, मेटल, बैंक और रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी तक की गिरावट है। इससे पहले बीएसई 386.24 अंक नीचे 37,282.18 पर और निफ्टी 120.85 अंक नीचे 11,011.00 के स्तर पर खुला था। बीते 5 दिनों में मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए घटकर 149 लाख करोड़ के स्तर पर आ गया है। शुक्रवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रुपए था।
बुधवार को बाजार का हाल
इससे पहले बुधवार को बीएसई 65.66 अंक नीचे 37,668.42 पर और निफ्टी 21.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,131.85 पर बंद हुआ था। कल बाजार में मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली रही थी। एसपी ग्रुप और टाटा समूह में अलगाव की खबर के चलते टीसीएस का शेयर 2 फीसदी और टाटा स्टील का शेयर 3 फीसदी नीचे बंद हुआ था। निफ्टी में भारती एयरटेल और भारती इंफ्राटेल का शेयर 8-8 फीसदी नीचे गिरकर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 525.05 अंक नीचे 26,763.10 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 3.16 फीसदी की टूटकर 353.04 अंक नीचे 10,833.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.37 फीसदी गिरकर 78.65 पॉइंट नीचे 3,236.92 के स्तर पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 49.59 अंक नीचे 3230.12 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि यूरोपियन शेयर मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए। यूके, जर्मनी, फ्रांस और रूस का शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे।

02:45 PM अशोक लेलैंड के शेयर में लगभग 8 फीसदी की गिरावट है। बुधवार की तुलना में इसके शेयर में 5.75 रुपए की गिरावट है।

02:31 PM बीएसई ऑटो सेक्टर में 553.56 अंक या 3.18% की गिरावट आ चुकी है; अशोक लेलैंड के शेयर में करीब 8% की गिरावट है।

12:49 PM बीएसई 811.21 अंक नीचे 36,857.21 पर और निफ्टी 230.05 पॉइंट नीचे 10,901.80 पर कारोबार कर रहा है।
12:06 PM बीएसई 749.02 अंक नीचे 36,919.40 पर और निफ्टी 210.80 पॉइंट नीचे 10,921.05 पर कारोबार कर रहा है।
10:25 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.88 फीसदी की गिरावट है। एंफसिस, एल&टी इन्फोटेक और माइंडट्री के शेयर में भारी गिरावट है।

10:20 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में 9 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इसमें एनएमडीसी का शेयर 3.80 फीसदी की गिरावट है।


10:16 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.60 फीसदी नीचे है। इसमें इंडियाबुल्स रियल स्टेट का शेयर 5.73 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:42 AM केवल एक बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।


09:30 AM बीएसई 557.91 अंक नीचे 37,110.51 पर और निफ्टी 163.10 अंक नीचे 10,968.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09: 27 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। अशोक लेलैंड का शेयर 3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09: 23 AM निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स ; हिंडाल्को का शेयर 4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09: 23 AM बीएसई में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इंफोसिस का शेयर 2.62 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:16 AM बीएसई 482.37 अंक नीचे 37,186.05 पर और निफ्टी 145.70 अंक नीचे 10,986.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0