- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 22 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 3.90 अंक नीचे 3,313.03 पर बंद हुआ था।
- कल बीएसई 811 अंकों की गिरावट के साथ 38,034 पर और निफ्टी 282 अंक नीचे 11,222 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 43.24 अंक ऊपर 10,980 पर बंद हुआ था
मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 166.57 अंक ऊपर 38,200.71 पर और निफ्टी 79.55 अंक ऊपर 11,301.75 खुला। बाजार में ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। जी एंटरटेनमेंट और अदानी पोर्ट के शेयर में 5-5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा बीपीसीएल और गेल के शेयरों में भी 4-4 फीसदी की गिरावट है। निफ्टी में बढ़ने वाले शेयरों में आईटी स्टॉक्स एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा शामिल हैं।
इससे पहले सोमवार को बीएसई 811.68 अंक नीचे 38,034.14 पर और निफ्टी 282.75 अंकों की गिरावट के साथ 11,222.20 पर बंद हुआ था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप और यूरोपीय देशों में दोबारा लॉकडाउन की खबर से बाजार में दूसरे हाफ के बाद भारी बिकवाली रही । इसके पहले शुक्रवार को भी ग्लोबल मार्केट में बिकवाली रही, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना। कल बाजार में सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांकों में निफ्टी मेटल, ऑटो, फार्मा इंडेक्स शामिल रहे। निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 9 फीसदी तक नीचे गिरकर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.84 फीसदी गिरकर 509.72 अंक नीचे 27,147.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 43.24 अंक ऊपर 10,980.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.16 फीसदी गिरकर 38.41 पॉइंट नीचे 3,281.06 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 3.90 अंक नीचे 3,313.03 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 55,60,105 हो गई है। इनमें 9,75,623 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 44,94,720 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 88,965 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31,482,599 हो चुकी है। इनमें 969,298 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 204,506 हो चुकी है।

09:34 AM बीएसई 224.81 अंक नीचे 37,809.33 पर और निफ्टी 80.25 अंक नीचे 11,170.30 पर कारोबार कर रहा है।
09:31 AM निफ्टी 50 में 64 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। इसमें सबसे ज्यादा अदानी पोर्ट के शेयर में 6 फीसदी की गिरावट है।

09:27 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 7 में बढ़त है। एचसीएल टेक का शेयर 2 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 166.57 अंक ऊपर 38,200.71 पर और निफ्टी 79.55 अंक ऊपर 11,301.75 के स्तर पर खुला।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0