- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Four People From A Family Including Two Children Committed Find Dead In Jamdoli Kanota Jaipur, Rajasthan Latest News Update
जयपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक ममता सोनी, भरत सोनी और दोनों बेटे अजीत और यशवंत सोनी। (फाइल फोटो)
- कनोता इलाके में रहता था परिवार, मृतकों में यशवंत सोनी उनकी पत्नी ममता सोनी और 20 और 23 साल के दो बेटे
- मौके पर कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया; कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है
जिले के कानोता थाना क्षेत्र के जामडोली में दर्दनाक वाकया सामने आया है। यहां पति-पत्नी और दो बच्चों के शव एक घर में मिले हैं। फिर खुद जान दे दी। जानकारी अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने ये कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल घटनास्थल की जांच की जा रही है।
जानकारी अनुसार, जामडोली के राधिका विहार में मृतक भरत सोनी का घर है। शनिवार को सुबह होने के बाद भी जब परिवार घर के बाहर नहीं दिखा तो आसपास रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। जहां घर का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की से देखा तो परिवार फंदे पर लटका दिखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पिता और दो बेटे एक हॉल में फंदे पर लटके मिले। वहीं, महिला अलग एक कमरे में फंदे से लटकी मिली। जिसकी आंख पर पट्टी बंधी थी। वहीं दोनों बेटों के पैर भी बंधे मिले।

पिता और दो बेटे हॉल में लटके मिले। वहीं, महिला एक कमरे में फंदे से लटकी मिली।
आसपास के लोगों का कहना है कि रात को कुछ लोग घर पर आए थे। जिनसे लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। बता दें कि यशवंत सोनी ज्वैलरी का काम करते थे। जिनकी जयपुर और अलवर में दुकान है।
कर्जे के कारण परेशान बताया जा रहा परिवार
मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि रुचिका विहार निवासी भरत सोनी उनकी पत्नी ममता सोनी बेटे अजीत सोनी(23) और यशवंत सोनी(20) फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि परिवार ज्वेलरी का काम करता था। उन्होंने किसी से ब्याज पर पैसे ले रहे थे। जिसके कारण ब्याज माफिया इन को प्रताड़ित कर रहा था। जिसके कारण परिवार ने परेशान होकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस ने जांच के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

जयपुर जिले में कानोता थाना क्षेत्र के जामडोली की घटना।
0